मशहूर यूट्यूबर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लगाया गुंडा एक्ट

Jail

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

चेन्नई | ग्रेटर चेन्नई पुलिस (तमिलनाडु) ने यूट्यूबर (Youtuber) ‘सवक्कू’ शंकर पर गुंडा एक्ट लगा दिया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. सवक्कू शंकर न्यायिक हिरासत में हैं. वह कोयंबटूर सेंट्रल जेल में बंद हैं.

पुलिस ने कहा, “ग्रेटर चेन्नई पुलिस (जीसीपी) के सीसीबी/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शंकर के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं. इनमें से तीन मामलों की जांच चल रही है. दो मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए हैं और दो मामलों की सुनवाई चल रही है.”

गौरतलब है कि शंकर एक लोकप्रिय यूट्यूबर और व्हिसलब्लोअर (Whistle Blower) हैं और उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों को जनता के सामने रखा है.

Savakku Shankar (1)

यूट्यूबर सवुक्कु शंकर के खिलाफ एक महिला एसआई ने शिकायत दर्ज कराई थी. इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294 (बी), 353, 509, आईटी एक्ट की धारा 67 और टीएन महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी.

शंकर के खिलाफ महिला पुलिस कर्मियों के बारे में अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप हैं.

फेलिक्स गेराल्ड नाम के एक अन्य यूट्यूबर के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुचित टिप्पणी की थी. शंकर और गेराल्ड दोनों न्यायिक हिरासत में हैं.

शंकर को 4 मई को गिरफ्तार किया गया था.

Reported By: IANS

Edited By: Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!