कन्नौज से कौन लड़ेगा चुनाव यह तय किया समाजवादी पार्टी ने?

Samajwadi Party (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब खुद कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसकी जानकारी पार्टी की तरफ से दी गई है.

सपा की तरफ से बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नामांकन करेंगे. दो दिन पहले ही समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था.

तेज प्रताप 24 अप्रैल को अपना नामांकन भी दाखिल करने वाले थे लेकिन, इस कार्यक्रम को टाल दिया गया और अब उनकी जगह अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे. अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिए पर्चा दाखिल करेंगे.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!