कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, अब इनको मैदान में उतारा गया

Akhilesh Yadav (4) (5)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

लखनऊ | लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव अब कन्नौज से चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे. इस सीट पर अब उनके पारिवारिक सदस्य और मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.

समाजवादी पार्टी ने सोमावार को कन्नौज से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव तो वहीं बलिया सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के खिलाफ सनातन पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है.

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई के पोते हैं. उनकी शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ हुई थी. उन्होंने 2014 में मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत हासिल की थी.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!