पूर्व कांग्रेस MLA ने कथित तौर पर किया सुसाइड, पुलिस कर रही जांच
जयपुर | पूर्व कांग्रेस विधायक विवेक धाकड़ ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. भीलवाड़ा जिले (राजस्थान) के सुभाष नगर स्थित अपने घर में पूर्व विधायक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
पुलिस अधिकारियों ने कहा, ”पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है. विवेक धाकड़ ने अपने हाथ की नस काटी ली.”
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की. विवेक धाकड़ के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है.

सुभाष नगर थाने के इंस्पेक्टर शिवराज गुर्जर ने कहा, “विवेक धाकड़ की आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है. परिवार दुखी है इसलिए हमने अभी तक उनसे बात नहीं की है.”
2018 में विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा को हराकर जीत हासिल की थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
