जेल से बहार आते ही AAP सांसद संजय सिंह ने दी तूफानी स्पीच, भाजपा पर जमकर बरसे, बीजेपी का नया नाम बताया – कहा – यह है बंगारू जनता पार्टी

Sanjay Singh (3)
The Hindi Post

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार देर शाम को जेल से रिहा होते ही पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

सांसद संजय सिंह ने संबोधन के दौरान कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी का जन्म आंदोलन से हुआ है. हम किसी से नहीं डरते हैं. वे लोग आप को तोड़ना चाहते हैं. तानाशाही मचा रखी है देश के अंदर. मैं छह महीने जेल में था. हर कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी का नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है.

छह महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए काम करेंगे. कहा जाता है कि कोई चिट्ठी कैसे लिखेगा. जेल मैनुअल में लिखा है कि कोई भी व्यक्ति जेल में रहते हुए असीमित पत्र लिख सकता है.

आगे कहा कि अगर कोई सरकारी पत्र लिखना चाहता है, तो अदालत से अनुमति लेनी होगी. आगे कहा कि भाजपा के लिए मेरा एक नारा है ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’. आप ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जिसने देश की सेवा के लिए अपनी आईआरएस की नौकरी छोड़ दी. भाजपा का अगला नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बंगारू जनता पार्टी है.

संजय सिंह ने कहा, “बंगारू लक्ष्मण रक्षा सौदों में रिश्वत ले रहे थे. कौन थे बंगारू लक्ष्मण? वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दुनिया ने रक्षा सौदों में दलाली खाते हुए देखा वो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलती है. तुम अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाते हो. बंगारू लक्ष्मण को सिर्फ रिश्वत खाते दुनिया ने नहीं देखा, उन्हें रिश्वतखोरी के मामले में सजा हुई है. सजायाफ्ता पार्टी के लोग है यह भाजपा के लोग. इसलिए भाजपाइयों का अगला नाम क्या है? बीजेपी नहीं बंगारू जनता पार्टी.”

संबोधन से पहले उन्होंने मंच पर AAP नेताओं से गले लगकर मुलाकात की.

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, सब पूरी ईमानदारी के साथ बाहर आएंगे और जेल के ताले टूटेंगे. अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सौरभ सभी ने कहा कि हमने कोई शराब घोटाला नहीं किया. बीजेपी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने शराब घोटाला किया था. उन्होंने शरद रेड्डी से 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली. उन्होंने 55 करोड़ रुपये के डेक पर पिन लगा दी और फिर भाजपा ने उन्हें राजा बना दिया.

जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे जहां उन्होंने उनसे मुलाकात की.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!