दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने संजय सिंह को कुछ शर्तों के आधार पर जमानत दी है. इन शर्तों में मुख्य रूप से शामिल हैं, पासपोर्ट सरेंडर करना और ED को कहीं जाने से पहले अपना शेड्यूल बताना. कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा है कि संजय सिंह को अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा. साथ ही अगर संजय सिंह दिल्ली-NCR से बाहर जाएंगे तो उन्हें पहले ED को बताना होगा.
कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे. साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करना होगा. संजय केस पर कोई टिप्पणी या बयान नहीं दे सकते.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय कहा था कि ट्रायल कोर्ट जमानत की शर्तें तय करेगा. इस जमानत को मिसाल नहीं माना जाएगा. ed ने भी जमानत का विरोध नहीं किया और कहा था कि उन्हें जमानत दी जा सकती है. अब संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियां कर सकेंगे.