गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़

Mukhtar Ansari Funeral (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के शव को शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (मुख्तार अंसारी का पैतृक स्थान) में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में अंसारी के शव को 10:45 बजे के करीब दफनाया गया. इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे.

पांच बार विधायक रह चुके अंसारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी पर परिवार के कुछ लोगों को ही कब्रिस्तान में प्रवेश करने की अनुमति दी गई.

63 वर्षीय मुख्तार अंसारी की गुरुवार शाम को कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) आने के कारण मौत हो गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!