जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी!: राहुल गांधी
Photo Credit: X/Congress
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला.
उन्होंने लिखा, “जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी! और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की. ये मेरी गारंटी है.”
उन्होंने इस ट्वीट के अंत में लिखा #BJPTaxTerrorism
जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी!
और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की।
ये मेरी गारंटी है।#BJPTaxTerrorism pic.twitter.com/SSkiolorvH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 29, 2024
बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ का रिकवरी नोटिस भेजा है. यह नोटिस साल 2017-18 से लेकर 2020-21 के लिए भेजा गया है. IT डिपार्टमेंट द्वारा भेजी गई इस नोटिस में टैक्स के साथ ही जुर्माना और और ब्याज भी जोड़ा गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी टैक्स नोटिस पर राहुल गांधी ने यह प्रतिक्रिया दी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
