मुख्तार अंसारी की मौत पर बोली महिला – “बहुत सकून मिला है”

Mukhtar Ansari

मुख़्तार अंसारी (फाइल इमेज | आईएएनएस)

The Hindi Post

मऊ | माफिया मुख्तार अंसारी का अपराध की दुनिया से कितना पुराना रिश्ता रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके खिलाफ एक या दो नहीं बल्कि 65 मुकदमे दर्ज थे. इनमें से 18 हत्या के मुकदमे थे. अब मुख्तार अंसारी की मौत के बाद हत्या के एक मामले में मृतक की पत्नी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी की मौत से उनको बहुत सकून मिला है.

मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, आगरा, बाराबंकी, आजमगढ़ के अलावा नई दिल्ली और पंजाब में भी मुकदमा दर्ज थे.

मऊ जनपद के नरइबान्ध स्थित यूनियन बैंक के पास 29 अगस्त 2009 को ठेकेदार अजय प्रकाश उर्फ मन्ना सिंह की 6 बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी. ठेकेदार के चालक साबिर व उसके साथी राजेश राय को भी गोली लगी थी. दोनों को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इस मामले में मन्ना सिंह के भाई हरिंदर सिंह ने मऊ सदर से तब के विधायक मुख्तार अंसारी, हनुमान पांडे, कल्लू सिंह और उमेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मृतक ठेकेदार मन्ना सिंह की पत्नी मंजू सिंह ने आईएएनएस को बताया कि मुझे अंदर से काफी सकून मिल रहा है.

माफिया मुख्तार अंसारी की रानी दुर्गावती अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई. जेल में एकाएक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मऊ में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!