राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड (केरल) से कौन है बीजेपी उम्मीदवार?

Rahul Gandhi K Surendran
The Hindi Post

बीजेपी ने रविवार को 111 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की.

पार्टी (भाजपा) ने केरल इकाई के प्रमुख के. सुरेंद्रन को वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा है.

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से जीत हासिल की थी.

के. सुरेंद्रन (फाइल फोटो : क्रेडिट - आईएएनएस)
के. सुरेंद्रन (फाइल फोटो : क्रेडिट – आईएएनएस)

इसी सीट पर सीपीआई की राष्ट्रीय नेता एनी राजा एलडीएफ उम्मीदवार हैं.

बता दे कि वायनाड में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. केरल में लोक सभा की 20 सीटें है.

वही मंडी लोक सभा सीट (हिमाचल प्रदेश) से इस बार अभिनेत्री कंगना रनौत चुनावी ताल ठोकेंगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!