लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, कंगना रनौत को भी दिया टिकट

Kangana

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा एक और सूची जारी कर दी हैं. इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम हैं.

कुछ देर पहले कांग्रेस छोड़कर आए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है.

इस लिस्ट में मेनका गांधी, जितिन प्रसाद, कंगना रनौत, रविशंकर प्रसाद समेत कई लोगों के नाम हैं.

कंगना हिमाचल की मंडी सीट से चुनाव लड़ेंगी.

पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट भी काट दिया गया है.

सीता सोरेन जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थी उनको दुमका (झारखंड) से चुनावी मैदान में उतारा गया है.

इसके अलावा अभिनेता अरुण गोविल भी चुनावी रण में उतरेंगे. उन्हें पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से उतारा है.

BJP UP (1)

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!