यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी

ED Raid At Gayatri Prajapti (1)
The Hindi Post

अमेठी | प्रवर्तन निदेशालय यानि ED यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति से संबंधित चल रहे रेत खनन मामले में कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है. छापेमारी के दौरान ED के कई अधिकारी मौजूद हैं. घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात है.

गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और बेटा भी घर के अंदर मौजूद हैं. छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.

सूत्रों ने बताया कि गायत्री प्रजापति के करीबी के यहां भी ये छापेमारी हुई है. अमेठी के आवास विकास कॉलोनी और गंगागंज मोहल्ले में ED की ये छापेमारी चल रही है.

बताया जा रहा है कि इसके अलावा लखनऊ में एक महिला के घर पर भी रेड चल रही है. तलाशी में गायत्री प्रजापति, उनकी पत्नी और बेटों के आवास शामिल थे.

राजधानी लखनऊ स्थित गायत्री प्रजापति के आवास पर भी ED की टीम सुबह से छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. गायत्री की कथित महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी ED की छापेमारी के बाद कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं.

सपा सरकार में कैबनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं. जहां एक तरफ गायत्री प्रसाद प्रजापति जेल में हैं, वहीं अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम उनके घर पर छापेमारी कर रही है.

ED की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!