क्या हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार बहुमत साबित कर पाई?
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नायब सिंह सैनी (फाइल फोटो : फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)
हरियाणा में मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी. आज विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में नई सरकार को बहुमत साबित करना था जो उसने साबित कर दिया है. विश्वास मत ध्वनि मत से पास हुआ.
सदन में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे बतौर सीएम सदन में आए हैं. उन्होंने कहा, “मैं मनोहर लाल की देखरेख में पला बढ़ा हूं.”
