“पापा, मैं इसे नहीं कर सकता, मैं JEE पास नहीं कर पाऊंगा….” लिख छात्र ने दी जान

Student Depressed Depression (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

जयपुर | कोटा में JEE की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. इस छात्र ने सेल्फॉस खाकर अपनी जान दे दी.

अधिकारियों ने बताया कि छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है,”पापा, मैं इसे नहीं कर सकता, मैं JEE पास नहीं कर पाऊंगा.”

मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी के रूप में हुई है. वह 16 साल का था. वह पिछले साल से कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था.

डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभिषेक एक महीने से विज्ञान नगर इलाके में एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहा था.

उन्होंने कहा कि छात्र के परिजनों को सूचित कर मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभिषेक ने 29 जनवरी और 19 फरवरी को अपनी कोचिंग में दो परीक्षाओं को भी छोड़ दिया था.

कोटा में इस साल अब तक छह छात्र आत्महत्या कर चुके हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!