उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके

Earthquake 2 (1)
The Hindi Post

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही. भूकंप के ये झटके बुधवार को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर दर्ज किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप विज्ञान केंद्र ने आगे बताया कि इसका केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था.

फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!