लोक सभा चुनाव: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के खिलाफ बीजेपी ने किसे दिया है टिकट?

Shashi Tharoor (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस (IANS)

The Hindi Post

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में केरल से 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

केरल में कुल 20 लोकसभा सीटें हैं.

भाजपा की इस लिस्ट में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी का भी नाम है. अनिल एंटनी पथानामथिट्टा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से तीन बार के कांग्रेस सांसद शशि थरूर को टक्कर देने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

 केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन को अट्टिंगल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

मशहूर अभिनेता सुरेश गोपी, जिन्होंने त्रिशूर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे, उसी सीट से फिर से अपना भाग्य अजमा रहे है.

कालीकट विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और भाजपा नेता एम. अब्दुल सलाम मलप्पुरम सीट से चुनाव लड़ेंगे.

वरिष्ठ भाजपा नेता एमटी रमेश – कोझिकोड सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रफुल्ल कृष्णा – बडगरा सीट से नामित किए गए है.

सी. रघुनाथ, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, कन्नूर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि सी. कृष्णकुमार को पलक्कड़ से दूसरी बार चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है.

वही सात बार के पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज का नाम लिस्ट में नहीं है. जॉर्ज ने पिछले महीने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय किया था. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पथानामथिट्टा सीट से वह चुनाव लड़ सकते है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!