पूर्व उपमुख्यमंत्री नहीं लड़ेंगे लोक सभा चुनाव?, उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ली, खुद की इसकी घोषणा

Hindi Post 2
The Hindi Post

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. वैसे तो इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई है पर नितिन पटेल ने अपनी दावेदारी छोड़ दी है.

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 लोक सभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था. हालांकि इसमें गुजरात की मेहसाणा सीट का नाम नहीं था.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नितिन पटेल ने कहा, “गुजरात की 15 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कल (शनिवार) की गई थी. मेहसाणा से उम्मीदवार को चुनने की प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले, मैं भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी वापस लेता हूं.”

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (फाइल फोटो)
गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (फाइल फोटो)

पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आगे लिखा, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि माननीय नरेंद्र भाई मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाएं और भारत माता को परम गौरव दिलाएं. मैं सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सहकर्मियों का बहुत आभारी हूं.”

बता दे कि नितिन पटेल अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के उपमुख्यमंत्री थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!