तंबाकू कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने मारा छापा, घर में खड़ी थी 60 करोड़ कीमत की कारें, 4.5 करोड़ रूपए भी मिले

Bansidhar (1)
The Hindi Post

आयकर विभाग ने कानपुर स्थित एक तंबाकू कंपनी के परिसरों पर छापेमारी के बाद 4.5 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों को कंपनी के मालिक के दिल्ली स्थित आवास से रोल्स-रॉयस फैंटम, मैकलेरन, लेम्बोर्गिनी और फेरारी सहित 60 करोड़ से अधिक कीमत की कई लक्जरी कारें भी मिली है.

कानपुर स्थित तंबाकू कंपनी के यहां आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार शाम को छापा मारा था. कुल 15 से 20 टीमों ने कंपनी से जुड़े लोगों के परिसरों पर इसी तरह का तलाशी अभियान चलाया था.

यह छापेमारी – गुजरात, आंध्र प्रदेश और दिल्ली सहित पांच राज्यों में की गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग का आरोप है कि अन्य कंपनियों को कच्चा माल सप्लाई करने वाली बंसीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड ने बड़े पैमाने पर टैक्स और जीएसटी दाखिल करने में चोरी की है.

अधिकारियों ने कारोबारी के घर से लग्जरी बाइक भी बरामद कीं है. सभी बाइक्स की नंबर प्लेट के आखिरी चार अंक एक समान थे.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, बिजनेसमैन केके मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा के वित्तीय लेनदेन और संपत्ति विवरण की भी जांच की जा रही है.

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने 20 से 25 करोड़ का टर्नओवर बताया है, लेकिन हकीकत में यह टर्नओवर 100-150 करोड़ के आसपास है.

अधिकारियों ने बताया कि आयकर टीम ने कंपनी और उसके मालिक की संपत्ति और आय के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लैपटॉप का भी मिलान किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!