गौतम गंभीर के बाद बीजेपी के इस कद्दावर नेता ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई, कहा – “मैंने प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त होने का अनुरोध किया है….”

Hindi Post 2
The Hindi Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग (झारखण्ड) से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है.

उन्होंने कहा कि वह भारत और दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.

उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं.”

जयंत सिन्हा (फाइल फोटो | आईएएनएस)
जयंत सिन्हा (फाइल फोटो | आईएएनएस)

उन्होंने कहा, “मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा. मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है.”

उन्होंने लिखा, “इसके अलावा, मुझे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का आशीर्वाद मिला है. सभी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता. जय हिन्द.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!