यूपी में सरकारी बस और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 6 की मौत

Jaunpur (1) (1)
The Hindi Post

जौनपुर | यूपी रोडवेज की एक बस रविवार आधी रात के आसपास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. यह दर्दनाक घटना जौनपुर (यूपी) में हुई.

हादसा समाधगंज के पास हुआ और रोडवेज बस प्रयागराज से जौनपुर आ रही थी.

पुलिस ने कहा कि छह मृतकों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और छठे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मजदूर अलीशापुर गांव के थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!