समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की; अगर प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी सीट से फिर चुनाव लड़े तो यह प्रत्याशी देगा उनको टक्कर

Samajwadi Party
The Hindi Post

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.

जारी की गई सूची के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले यहां से अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ चुके हैं.

वहीं पार्टी ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है, जबकि इस सीट पर मौजूदा सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. अगर प्रधानमंत्री इसी सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें यहां सुरेंद्र सिंह पटेल टक्कर देंगे.

यहां देखे सूची –

कैराना से इकरा हसन
बदायूं से शिवपाल यादव
बरेली से प्रवीण सिंह
हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत
वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!