चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP उम्मीदवार की जीत, रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह को नोटिस

Supreme-Court-IANS-2

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों को पलट दिया. कोर्ट में हुई वोटों की गिनती में AAP उम्मीदवार मेयर चुनाव में विजयी घोषित किए गए.

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने आठ मतपत्रों को अमान्य करार दिया था जिसके परिणामस्वरूप भाजपा उम्मीदवार की जीत हुई थी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, AAP मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार, जो इस मामले में याचिकाकर्ता भी थे, को चुनाव का विजेता घोषित किया गया है.

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह द्वारा अमान्य किए गए आठ मतपत्र वैध थे और वोट AAP के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में डाले गए थे.

दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को धांधली का दोषी मानते हुए उन्हें अवमानना का नोटिस दिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!