कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Photo IANS (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.

हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है.

इसके साथ ही पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है.

राज्यसभा के उम्मीदवारों की एक सूची कांग्रेस ने बुधवार को जारी की.

इसके मुताबिक, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से, अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार से, अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से पार्टी का टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में चार उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!