भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट, दो केंद्रीय मंत्रियों सहित पांच को दिया मौका

BJP (2) (1) (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्रियों – अश्विनी वैष्णव और एल. मुरुगन सहित बुधवार को पार्टी के पांच और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी.

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से पार्टी का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है.

इसके साथ ही पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन सहित चार उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की है.

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को राज्यसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी करते हुए अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के ‌द्विवार्षिक चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से डॉ. एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, श्रीमती माया नारोलिया एवं बंसीलाल गुर्जर और ओडिशा से अश्विनी वैष्णव के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.

वैष्णव पूर्व आईएएस अधिकारी हैं. वो वर्तमान में 2021 से भारत सरकार में 39वें रेल मंत्री, 55वें संचार मंत्री और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यरत हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!