लखनऊ में ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी 70 वर्षीय लल्लन खान हुआ गिरफ्तार

Lallan Khan (1)
The Hindi Post

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर को कथित तौर पर अंजाम देने के आरोपी लल्लन खान और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे.

02 फरवरी को लखनऊ के मलिहाबाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इसके बाद बाप-बेटा फरार हो गए थे. अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी लल्लन खान 70 साल का है. उसने और उसके लड़के ने जमीन के विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी थी. इस गोलीबारी में एक बच्चा समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई थी.

बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ का मलिहाबाद इलाका गोलियों की गूंज से थर्रा उठा था. तीन बीघा जमीन को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. मृतक लल्लन के रिश्तेदार थे.

आरोपी का नाम लल्लन खान उर्फ सिराज खान है. उसे लोग गब्बर खान के नाम से भी जानते हैं.

इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें लल्लन खान ने गोली चलाई थी. लल्लन खान पहले से ही हिस्ट्रीशीटर रहा है. उसके खिलाफ पुलिस थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी लल्लन खान के खिलाफ दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. वो अपने दौर का छंटा हुआ बदमाश रह चुका है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!