सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू की मौत, बेटा हुआ घायल

The Hindi Post

कांग्रेस के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मंगलवार को राजस्थान के अलवर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई.

59 वर्षीय मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं और हादसे के वक्त वह भी कार में मौजूद थे. हादसे में कांग्रेस नेता को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए इस सड़क हादसे के समय कार में चार लोग मौजूद थे. प्रारंभिक जांच के अनुसार, गाड़ी मानवेंद्र चला रहे थे. चित्र सिंह उनके बगल की सीट पर बैठी हुई थी. मानवेंद्र के बेटे हमीर सिंह और ड्राइवर पिछली सीट पर थे.

इस हादसे में कार की विंडस्क्रीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

मानवेंद्र सिंह 2004 और 2009 के बीच लोकसभा के सदस्य थे. उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.

उनके पिता, जसवंत सिंह दिग्गज नेता थे. वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. 2020 में उनका निधन हो गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!