“मैं सो कर उठी और देखा कि वो मेरा रेप कर रहा है…” 21 वर्षीय युवती ने दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सुनाई उस रात की भयानक आपबीती
सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: हिंदी पोस्ट)
मुंबई | मुंबई की रहने वाली एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड पर रेप का आरोप लगाया है. 21 वर्षीय युवती ने आरोपी की पहचान हेतिक शाह के रूप में की है. वर्ली पुलिस ने शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पीड़िता ने न्याय की मांग की है और अन्य युवतियों/महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों से बात करने या मेलजोल बढ़ाने से सावधान रहने की सलाह दी है.
युवती ने बताया कि वह हेतिक शाह और उसके दोस्तों के साथ कुछ जगहों पर पार्टी करने के लिए गई थी. वहां टकीला के कुछ शॉट्स पीने के बाद मुझे नशा हो गया. युवती ने आरोप लगाया है कि शाह ने कथित तौर पर उसे और अधिक पीने के लिए मजबूर किया था.
मुझे ऐसा लगता है कि हो सकता है कि हेतिक ने उस रात मेरी ड्रिंक में कोई ऐसी चीज मिला दी हो जिससे मैं अपने पर से नियंत्रण खो बैठी.
युवती ने सोशल मीडिया एक पोस्ट में बताया, “मैं जाग गई थी और मैंने देखा कि वह मेरा रेप कर रहा है. मैंने उसे रोकने की काफी कोशिशें बावजूद इसके उसने मेरा रेप करना जारी रखा. उसने मुझे तीन थप्पड़ भी मारे थे जिससे मैं डर गई थी.”
हेतिक शाह ने युवती को धमकी भी दी थी लेकिन अगली सुबह उसने माफी मांग ली थी और इस मामले को खत्म करने को कहा था. इसके बाद वो भाग निकला था.
पीड़िता ने कहा कि उसके साथ दुर्व्यवहार हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. युवती ने बताया कि शाह ने अग्रिम जमानत के लिए भी याचिका दायर की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
