ज्ञानवापी मस्जिद स्थल पर भव्य हिंदू मंदिर था: एएसआई रिपोर्ट

Gyanvapi (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए हिंदू पक्ष ने गुरुवार को कहा कि उस स्थान पर एक बड़ा हिंदू मंदिर था जहां अब ज्ञानवापी मस्जिद है.

हाल ही में अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट गुरुवार को दोनों पक्षों को उपलब्ध कराई गई.

अदालत में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने मीडिया कर्मियों को ASI की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि वहां (जहां आज ज्ञानवापी मस्जिद है) पहले एक बड़ा हिन्दू मंदिर था.

जैन ने कहा, “ASI की फिंडिंग्स से पता चलता है कि मस्जिद में संशोधन किए गए थे. हिंदू मंदिर के कुछ स्तंभों को नई संरचना में उपयोग के लिए थोड़ा संशोधित किया गया था. स्तंभों पर नक्काशी को हटाने का प्रयास किया गया था.”

उन्होंने यह भी कहा कि कथित प्राचीन मंदिर में देवनागरी, तेलुगु और अन्य भाषा लिपियों में लगभग तीन दर्जन शिलालेख भी ASI ने पाए हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!