भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे राहुल गांधी

Rahul Gandhi 5 (2) (1)

File Photo | IANS

The Hindi Post

कोलकाता | कांग्रेस की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” गुरुवार सुबह असम से पश्चिम बंगाल में दाखिल हो गई. इस यात्रा के पश्चिम बंगाल पहुंचने के कुछ ही घंटो बाद राहुल गांधी दोपहर को दिल्ली लौट गए.

राहुल गांधी विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए. हालांकि राहुल वापस दिल्ली क्यों लौट गए इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन पार्टी की राज्य इकाई में ऐसी अफवाहें हैं कि सोनिया गांधी द्वारा राहुल को फोन किए जाने के बाद वह दिल्ली लौट गए.

ऐसी भी अफवाहें हैं कि सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके कारण राहुल गांधी को वापस दिल्ली लौटना पड़ा.

हालांकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि राहुल गांधी रविवार सुबह पश्चिम बंगाल वापस लौट आएंगे और अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में यात्रा में हिस्सा लेंगे.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार सुबह कूचबिहार जिले के बॉक्सिरहाट से होते हुए पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई. वहां राहुल गांधी का स्वागत राज्य इकाई प्रमुख और पांच बार के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया.

इससे पहले बुधवार को, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक आधिकारिक घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की सभी 42 संसदीय सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

इस बीच, माकपा नेतृत्व ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!