विधायक ने कहा – राम, सीता ने मांस और पराठा खाया था, विरोध के बाद किया पोस्ट डिलीट
सीपीआई विधायक पी. बालाचंद्रन ने गुरुवार को उस फेसबुक पोस्ट के लिए माफी मांगी जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान राम, लक्ष्मण और सीता ने मांस और पराठा खाया था. दरअसल, बालाचंद्रन के इस पोस्ट का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा था. इस चलते ही उन्होंने इस पोस्ट को अपने फेसबुक पेज से डिलीट (हटा दिया) कर दिया.
बता दे कि पी. बालाचंद्रन त्रिशूर से सीपीआई के विधायक है. वो पहली बार विधायक बने है. बालाचंद्रन की यह आपत्तिजनक पोस्ट बुधवार शाम को सामने आई थी. इसके कुछ घंटो बाद ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था.
गुरुवार को उन्होंने इस फेसबुक पोस्ट के लिए माफी मांग ली.

उन्होंने कहा कि वह कभी-कभी किस्से-कहानियां लिखते हैं. एक ऐसी ही कहानी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी लेकिन जब उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें बताया कि इससे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है तो उन्होंने उसे (उस फेसबुक पोस्ट) डिलीट कर दिया.
त्रिशूर जिला भाजपा अध्यक्ष केके अनीश कुमार ने कहा, “ऐसी आपत्तिजनक बातें केवल एक कम्युनिस्ट ही लिख सकता है. उनके मन में हमारी संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है और वे कुछ वोट पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.”
अनीश कुमार ने कहा कि वे बालाचंद्रन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे.
त्रिशूर जिला सीपीआई समिति ने कहा कि बालाचंद्रन ने जो कहा था वह उनकी पार्टी का रुख नहीं है और उन्होंने खुद ही अपना पोस्ट डिलीट कर माफी मांग ली है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
