बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में हुए शामिल, पहले थे कांग्रेस में

Jagdish Shettar

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार भाजपा में हुए शामिल (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार एक बार फिर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है.

उनके बीजेपी में शामिल होने के समय बीएस येदियुरप्पा और बीवाई राघवेंद्र भी मौजूद थे. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले शेट्टार ने बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

बता दे कि विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर शेट्टार ने बीजेपी छोड़ दी थी. जगदीश शेटर लिंगायत सुमदाय से आते हैं.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने पिछले साल अप्रैल में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. कांग्रेस में शामिल होने पर शेट्टार ने कहा था कि मुझे सत्ता की भूख नहीं, मैं केवल सम्मान चाहता हूं. उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट ना देकर मेरा अपमान किया है. मैं महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हूं और ना ही मैं सत्ता का भूखा हूं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!