बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई, घटना का LIVE VIDEO आया सामने

The Hindi Post
The Hindi Post

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत ढह गई. यह इमारत पुरुष छात्रावास थी. इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया था.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी निवासियों को वहां से पहले ही निकाल लिया गया था.

उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि चार मंजिला हॉस्टल के ऊपर की पहाड़ी पर हो रही खुदाई के कारण यह इमारत गिरी होगी.

पर बिल्डिंग गिरने के कोई स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.

हादसा मंडी-बिलासपुर नेशनल हाईवे के पास हुआ.

हिन्दी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!