शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद सानिया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी

Shoaib (1)

शोएब मलिक और सना जावेद (X/@realshoaibmalik)

The Hindi Post

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर सना के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की है.

इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक हो चुका है? अब इस पर सानिया मिर्जा की तरफ से एक बयान आया है.

बयान में बताया गया है कि सानिया और शोएब का तलाक कुछ महीने पहले हो गया था.

विज्ञप्ति में कहा गया है, “सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है. हालांकि, आज उन्हें यह बताने की जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो चुका है. वह शोएब को उनकी नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं देती हैं. उनके (सानिया) जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी अटकलबाजियों में शामिल होने से बचें और गोपनीयता का सम्मान करें.”

Sania Statement On Divorce (1)

हिन्दी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!