क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने फैन को मारा जोरदार थप्पड़, VIDEO हुआ वायरल
बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक फैन को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. यह वीडियो मतदान के समय का बताया जा रहा है.
वायरल वीडियो में शाकिब को भारी संख्या में लोगों से घिरे हुआ देखा जा सकता है. इसी दौरान वह एक फैन को जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह घटना कब और कहां हुई थी.
Zaraa check karoaw ya Umpire tu Nahi hn 🤣😂😅#ShakibAlHasan #BangladeshElectionspic.twitter.com/ctw59jkuPK
— Noor (@noornffatima) January 8, 2024
दावा किया गया है कि वीडियो में एक मतदान केंद्र पर शाकिब ने फैन को थप्पड़ मारा था. जैसे ही वह वोट डालने पहुंचे, उन्हें फैंस ने घेर लिया और स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हो गई जब एक प्रशंसक ने उन्हें पीछे से पकड़ने की कोशिश की. इसके बाद शाकिब ने स्थिति को संभालने के लिए फैन को थप्पड़ जड़ दिया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
