अभिनेता सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश करने पर 2 गिरफ्तार

Salman IANS

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

अभिनेता सलमान खान कड़ी सुरक्षा में रहते है. उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिली है. इस बीच खबर आई है कि सलमान खान के पलवल स्थित फार्महाउस में दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की. यह घटना 4 जनवरी की है.

आरोपी अजेश कुमार ओमप्रकाश गिल और गुरुसेवक सिंह तेजसिंग सिख ने अर्पिता फार्महाउस के सुरक्षा गार्डों से कहा कि वे सलमान खान से मिलना चाहते हैं क्योंकि वे उनके फैन (प्रशंसक) हैं. पर दोनों आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड्स को अपने गलत नाम बताए.

आरोप है कि दोनों ने चारदीवारी को फांदकर और दीवार पर लगे कंटीले तारों को काटकर सलमान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश की.

जब सुरक्षा गार्ड्स को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद आरोपियों को पकड़कर पुलिस टीम को सौंप दिया गया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!