पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा विमान के आकार का गुब्बारा भारत में मिला, अलर्ट पर आई सुरक्षा एजेंसियां
Image: IANS
जम्मू | भारतीय सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ एक गुब्बारा बरामद किया.
अधिकारियों ने कहा कि गुब्बारा अब सेना के कब्जे में है. इसे जिले के मेंढर तहसील के मनकोट इलाके से बरामद किया गया.
अधिकारियों ने कहा, “सेना द्वारा गुब्बारे का परिक्षण किया जा रहा है.”
और अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.
आईएएनएस
