यूपी में सात आईपीएस अधिकारिकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

IPS Transfer (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

यूपी में सात आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत अन्य स्थानों पर तैनात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. यह सभी वरिष्ठ अधिकारी है.

शासन ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार को सीतापुर एपीटीसी अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर ट्रांसफर किया है.

पीएसी लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ केएस प्रताप कुमार को गोरखपुर जोन अपर पुलिस महानिदेश के पद पर तैनात किया गया है.

वहीं गोरखपुर में ADG के पद पर तैनात अखिल कुमार को कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त के पद की जिम्मेदारी दी गई है.

मेरठ जोन में अपर पुलिस महानिदेश के पद पर कार्यरत राजीव सभरवाल को डॉ बीआर अम्बेडकर अकादमी, मुरादाबाद में अपर पुलिस महानिदेश के पद पर ट्रांसफर किया गया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेश के पद पर कार्य कर रहे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुवकांत ठाकुर को मेरठ जोन में अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पाण्डेय को पीएस, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर ट्रांसफर किया गया है.

पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध आईपीएस अशोक कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेश के पद पर तबादला किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!