न्यू ईयर मनाने घर से निकले डिप्टी SP का शव नहर के पास मिला
सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
चंडीगढ़ | अर्जुन पुरस्कार और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पंजाब पुलिस के अधिकारी वेटलिफ्टर दलबीर सिंह देयोल सोमवार को जालंधर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए.
पुलिस के मुताबिक, वह पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात थे. वह शनिवार शाम नए साल का जश्न मनाने के लिए निकले थे.
पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने मीडिया को बताया कि रविवार देर रात सिंह को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी. उनका शव यहां बस्ती बावा खेल के पास मिला.
देयोल ने एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
16 दिसंबर को दलबीर सिंह ने जालंधर के बस्ती इब्राहिम खान गांव के निवासियों के साथ झगड़े के बाद नशे की हालत में फायरिंग कर दी थी. गांव वालों ने दलबीर के सार्वजनिक रूप से उनके शराब पीने पर आपत्ति जताई थी.
आईएएनएस
