हैरान करने वाला मामला: कुत्ते के भौंकने पर युवक भड़का, उसने मारी बुजुर्ग महिला के पेट में लात, हुई मौत

Dog (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

इंदौर | मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कुत्ते के भौंकने पर युवक का बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया. युवक ने महिला के पेट में लात मार दी, जिसके चलते महिला की मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में सड़क से गुजर रहे राकेश गोयल पर एक कुत्ता भौंकने लगा. यह कुत्ता जिस मकान के सामने घूम रहा था, वह 78 वर्षीय शीलाबाई का है.

कुत्ते के भौंकने पर राकेश का शीलाबाई से विवाद हो गया और राकेश ने गुस्से में आकर महिला के पेट में लात मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई.

बाद में उनकी मौत हो गई.

आजाद नगर के थाना प्रभारी नीरज मेढ़ा ने बताया है कि कुत्ते के भौंकने पर यह विवाद हुआ था और राकेश ने महिला के पेट में लात मारी थी. कैटरिंग का काम करने वाले राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे जेल भेज दिया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!