अडवाणी-मुरली मनोहर जोशी से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आने की अपील… जानिए ऐसा क्यों बोले चंपत राय

LK-Advani-IANS-Photo-April-4_600x450

लाल कृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख काफी करीब आ गई है. अगले साल 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा.

इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उद्घाटन समारोह में ना पहुंचने की अपील की है.

चंपत राय ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों के चलते उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. दोनों बुजुर्ग हैं. इसलिए उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया है, जिसे दोनों ने स्वीकार भी कर लिया है.

चंपत राय ने कहा, “आडवाणीजी का होना अनिवार्य है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए हम कहेंगे कि वे कृपया ना आएं. डॉ. मुरली मनोहर जोशी से मेरी स्वयं बात हुई है. मैं उनसे फोन पर यही कहता रहा कि आप मत आइए और वो जिद करते रहे कि मैं आऊंगा. मैं बार-बार निवेदन करता रहा कि गुरुजी मत आइए. आपकी उम्र और सर्दी… आपने अभी घुटने भी बदलवाए हैं.”

इसके बाद चंपत राय ने कल्याण सिंह से जुड़ी एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राम मंदिर के शिलान्यास के समय 5 अगस्त को कल्याण सिंह जिद करने लगे की वे जरूर आएंगे. चंपत राय ने कहा, “मैंने उनके (कल्याण सिंह) लड़के को कहा कि उन्हें हां-हां करते रहो इस बारे में आखिरी दिन सोचा जाएगा और आखिरी दिन हमने उन्हें कहा कि आपको नहीं आना है. उन्होंने बात मान ली. घर के बुजुर्गों को इसी तरह समझाया जाता है.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!