ED ने अरविन्द केजरीवाल को भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

Arvind Kejriwal 2 (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से नोटिस भेजा है. ED ने केजरीवाल को 21 दिसंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा है.

यह दूसरी बार हैं जब ED ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा हैं. इससे पहले 2 नवंबर को भी ED ने केजरीवाल को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो जांच अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे.

अरविंद केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी बताकर नोटिस वापस लेने की मांग की थी. साथ ही वो ED के सामने पेश भी नहीं हुए थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!