लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित, विपक्ष के 33 लोकसभा सांसद निलंबित

Parliament New (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

संसद की सुरक्षा में सेंध और निलंबित किए गए सांसदों को लेकर सोमवार को भी लोकसभा में भारी हंगामा हुआ.

इस बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सांसदों पर भी कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक, कुल 33 सांसदों पर निलंबन की गाज गिरी है. इन सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित किया गया हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया हैं, जबकि तीन को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित किया गया हैं. इन तीन सांसदों के नाम हैं – के जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक. तीनो संसद नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे.

31 निलंबित सांसदों में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, डीएमके सांसद टी आर बालू और दयानिधि मारन और टीएमसी के सौगत रॉय शामिल हैं.

इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में पेश किया था. बाद में इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया.

बता दे कि 14 दिसंबर को कुल 13 लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया था, जबकि राज्यसभा से सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को शेष सत्र के लिए निलंबित करा गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!