इस राज्य ने वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को मास्क लगाने की दी सलाह

Mask (1)

फोटो क्रेडिट:हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने वरिष्ठ नागरिकों और बीमारी से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा.

केरल में एक महिला में कोविड-19 के सब-वेरिएंट के मिलने के बाद (महिला कोविड-19 के सब-वेरिएंट से संक्रमित है), कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने मास्क पहनने की सलाह दी है.

कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आगे कहा, ”हमने कल एक बैठक की थी. इसमें हमने चर्चा की थी कि हमको क्या कदम उठाने चाहिए. हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे. जिन लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जो हार्ट के मरीज है या किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए.”

दिनेश गुंडू राव ने कहा, “हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है. केरल के साथ सीमा साझा करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए. मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना होगा. टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी. जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से परीक्षण (कोविड-19 का परीक्षण) कराना होगा.”

बता दें कि केरल में कोविड सब-वेरिएंट JN.1 का पता चला है. केरल की एक 79 वर्षीय महिला में कोविड-19 के सब-वेरिएंट JN.1 का मामला पाया गया है. इसी को लेकर कर्नाटक सरकार सतर्क हो गई हैं.

आईसीएमआर के निदेशक डॉ राजीव बहल ने कहा कि JN.1 का मामला 8 दिसंबर को दक्षिणी राज्य के तिरुवंतपुरम जिले के काराकुलम से सामने आया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!