संरक्षण गृह से बच्ची को बाहर ले जाती थी महिला कर्मचारी, फिर करवाती थी गंदा काम, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

FIR

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तराखंड के हल्द्वानी से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक संप्रेक्षण गृह की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने IPC की धारा 376 और POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है.

आरोप है संप्रेक्षण गृह की ही दो महिला कर्मचारी लड़की को सेंटर से बाहर एक मकान में ले जाती थीं. यहां उसके साथ कथित तौर पर रेप होता था.

बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

रविंद्र रौतेला ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि महिला कर्मचारी दीपा और गंगा, संप्रेक्षण गृह में रह रही एक नाबालिग को बाहर लेकर जाती थीं. जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में समिति को बताया था. इसके बाद महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई. इस घटना के बारे में जानकर पुलिस और समिति के लोग हैरान है.

मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि महिला आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 323/228/376 सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!