दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदने वाला युवक भाजपा सांसद का मेहमान था : दानिश अली

Danish Ali (2)

बसपा से निष्कासित लोकसभा सांसद दानिश अली (फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | बसपा से निष्कासित लोकसभा सांसद दानिश अली ने दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदने वाले युवकों में से एक युवक के लोकसभा के पास की तस्वीर को शेयर करते हुए X पर पोस्ट कर यह दावा किया है कि वह व्यक्ति भाजपा सांसद का मेहमान था. इसका अभिप्राय यह हुआ कि उस व्यक्ति का लोकसभा के दर्शक दीर्घा का पास भाजपा सांसद की सिफारिश पर बनाया गया था.

दानिश अली ने दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदने वाले युवकों में से एक युवक के लोकसभा के पास और उसके जूते की तस्वीरों को शेयर करते हुए X पर पोस्ट कर कहा, “वह शख्स (सागर शर्मा नाम का युवक जो दर्शक दीर्घा से लोक सभा में कूदा था) भाजपा सांसद का मेहमान था.”

Sagar Sharma (1)

लोकसभा की दर्शक दीर्घा के लिए बने विजिटर पास में युवक का नाम सागर शर्मा लिखा हुआ है. बताया जा रहा है कि सागर शर्मा नाम का यह व्यक्ति भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश के आधार पर बने विजिटर पास से लोकसभा की दर्शक दीर्घा में पहुंचा था.

लोकसभा में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे शख्स ने अपने जूते में छुपा के रखे पीले रंग का कुछ पदार्थ निकाल कर स्प्रे कर दिया था. इससे सदन में पीले रंग का धुआं फैल गया था.

प्रताप सिम्हा कर्नाटक के मैसूर-कोडागु लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं. आपको बता दें कि, संसद की कार्यवाही देखने के लिए आम लोगों को पास की जरूरत होती है. सांसद की सिफारिश के आधार पर ही पास बनते हैं और इसी विजिटर पास के जरिए सदन की दर्शक दीर्घा में लोगों की एंट्री होती है. दर्शक दीर्घा सदन के ऊपर बना हुआ है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!