UP: युवक को पेड़ से लटका के पीटा, चोटों पर लगाई मिर्च, पुलिस ने शुरू किया एक्शन

Mirzapur (3) (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक युवक पेड़ से उल्टा लटका हुआ है. दरअसल, मोबाइल चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. इसके बाद उसको उल्टा लटका दिया गया. फिर उसकी चोटों पर मिर्च लगाई गई. इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. पीड़ित युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने पिटाई करने वाले चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वायरल वीडियो 3 दिसंबर 2023 का बताया जा रहा है.

फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य की तलाश की जा रही है.

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, यह मामला हलिया ब्लाक के महुगढ़ी गांव का है. यहां के रहने वाले युवक राजेश धरिकार, छोटू धरिकार, हंसराज, राजेश धरिकार ने मोबाइल चोरी के शक में जयशंकर बहेलिया को पेड़ से उल्टा लटका दिया.

इस दौरान युवक बचाने की गुहार लगाता रहा, मगर कोई बचाने नहीं आया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे. इसके बाद जब मौके पर जयशंकर की मां पहुंचीं, तब भी आरोपी रस्सी खोलने को तैयार नहीं हुए. युवक को काफी चोटें आई है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को छुड़ाया. पीड़ित युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पीड़ित युवक की मां का कहना है कि बेटे को बाजार से पकड़कर ले गए थे. पेड़ से बांधकर पीटा, फिर उसके शरीर पर मिर्ची लगा दी. जब दीवान जी आए, तब छोड़ा.

इस मामले में मिर्जापुर पुलिस ने कहा है कि प्रकरण में तत्काल कड़ी धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष एक अभियुक्त जो घर छोड़ कर भागा हुआ है उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठित कर दिया गया है. पुलिस ने कहा कि इनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही इनकी अवैध सम्पत्ति को कुर्क/ध्वस्त कराया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!