मशहूर एक्टर दिनेश फडनीस का निधन, TV शो CID में करते थे इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल

Dinesh Phadnis

फोटो: सोशल मीडिया (फाइल इमेज)

The Hindi Post

मशहूर एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है. हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे. वह वेंटिलेटर पर थे. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. आज यानि 5 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया. वह 57 वर्ष के थे. एक्टर की मौत से उनके परिवार और फैंस को शॉक लगा है. दिनेश फडनीस फेमस TV शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाते थे.

दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और CID शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है. दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे. दिनेश की मृत्यु से दयानंद शेट्टी को भी गहरा सदमा लगा है.

दिनेश की मृत्यु से उनके फैंस का दिल टूट गया है. एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी काफी दुखी हैं. हर कोई दिनेश को नाम आंखों से याद कर रहा है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!