“…तुरंत प्रभाव से Non-Veg के सारे ठेले जो रोड पर लगे उन्हें हटाओ.. मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा…” : बोले BJP के विधायक बाल मुकुंद आचार्य

Bal Mukund (1) (1)
The Hindi Post

राजस्थान में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा. अब सत्ता बीजेपी के हाथ में है. बीजेपी यहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

इस सब के बीच, राजस्थान से एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का है. बालमुकुंद एक अधिकारी को फोन कर चेतावनी दे रहे है कि शाम तक सड़कों से सभी नॉनवेज फूड स्टॉल हट जाने चाहिए.

दरअसल, हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक सरकारी अधिकारी को फोन कर चेतावनी दी कि सड़कों पर कोई भी नॉनवेज फूड नहीं बेचा जाना चाहिए. शाम तक सभी अवैध नॉनवेज फूड स्टॉल हट जाने चाहिए.’ उन्होंने अधिकारी को ऐसे सभी ठेलों को हटाने का भी आदेश दिया है जो नॉनवेज खाना बेचते हैं.

उन्होंने लोगों के बीच अधिकारी को फोन लगाया और पूछा, “रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या? हां या ना में बोलो. तो आप समर्थन कर रहे हो इसका, तुरंत प्रभाव से आप नॉनवेज के सभी ठेले जो रोड पर हैं और बनाकर बचे रहे हैं वो नहीं दिखने चाहिए. मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा, मुझे नहीं मतलब है कि कौन अधिकारी है.”

अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

बता दें कि रविवार को आए चुनाव नतीजों में राजधानी जयपुर के हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर बालमुकुंद आचार्य 974 वोटों से चुनाव जीते हैं. उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवारी को शिकस्त दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!