“…..चुनाव तो अपन ही जीतेंगे… फिर इनको भी समझ लेंगे कि कितनी गुंडागर्दी आपको आती है”, बीजेपी विधायक का चेतावनी भरा अंदाज, विरोधियों को दी धमकी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की सीहोर विधानसभा से विधायक और बीजेपी प्रत्याशी का धमकी भरा अंदाज देखने को मिला हैं. सीहोर विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राय ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि विरोधियों को सरकार बनने के बाद देख लेंगे.
सीहोर विधान सभा से विधायक सुदेश राय ने लोगों को संबोधित करते धमकी भरे अंदाज में कहा, ”विरोधी तत्व ऐसे स्तर पर आकर चुनाव लड़ रहे हैं जैसे उनकी सल्तनत आज ही लुट गई हो. लेकिन चिंता मत करना चुनाव तो अपन ही जीतेंगे और सरकार भी अपनी ही आएगी, फिर इनको भी समझ लेंगे कि कितनी गुंडागर्दी आपको आती है. यह मेरी और मेरे परिवार की शराफत है कि 10 साल में इनका कुछ नहीं करा क्योंकि हम ऐसे लोग नहीं हैं. पर अब किसी ने आंख उठाई तो उसका जवाब भी ऐसा दिया जाएगा कि वो भी याद रखेंगे कि उनसे भी बड़ा कोई है…..”. देखें वीडियो.
बीजेपी प्रत्याशी सुदेश राय का धमकी भरा अंदाज, अब आंख उठाई तो ऐसा जबाव देंगे कि याद रखोगे @ABPNews @BabelePiyush @abplive pic.twitter.com/Bez3mWSaG9
— Nitinthakur ABN NEWS (@Nitinreporter5) November 9, 2023
विधायक सुरेश राय के धमकी और चेतावनी भरे अंदाज के यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
