हैरान करने वाला मामला: रोबोट ने ले ली इंसान की जान

Robot Depositphotos_194489312_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

दक्षिण कोरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं. देश के दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में एक रोबोट ने एक शख्स की जान ले ली. दरअसल, यह रोबोट डिब्बों और इंसान के बीच अंतर नहीं कर पाया. इसके कारण इसने इंसान को कुचल कर मार डाला.

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह रोबोट मिर्च से भरे डिब्बे उठा रहा था और दूसरी तरफ रख रहा था. इसी समय इसमें कथित तौर पर खराबी आ गई और उसने आदमी को दबोच लिए. रोबोट ने आदमी को इतनी जोर से पकड़ा कि उसकी मौत हो गई. घायल कर्मचारी को अस्पताल से जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

मृतक 40 साल का था. उसके चेहरे और छाती पर गंभीर चोटें थी.

अभी तक की जांच में दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में स्थित मिर्च छंटाई संयंत्र में लगाए गए इस रोबोट के सेंसर में खराबी आ जाने की बात सामने आई है. रोबोट के सेंसर में खराबी की वजह से ही वह इंसान और डिब्बे में फर्क करने में कामयाब नहीं हो सका. जिस संयंत्र में ये घटना हुई है, उसके मालिक ने सटीक और सुरक्षित प्रणाली स्थापित करने की बात कही है.

इसी साल मई में, दक्षिण कोरिया में एक व्यक्ति ऑटोमोबाइल पार्ट्स विनिर्माण संयंत्र में काम के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया गया था. दरअसल, रोबोट ने उसे फंसा लिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!